कोरिया वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: डांसरों पर पैसे लुटाता दिखा रोजगार सहायक, सीईओ ने किया बर्खास्त

कोरिया वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: डांसरों पर पैसे लुटाता दिखा रोजगार सहायक, सीईओ ने किया बर्खास्त

CG Viral Video: कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत पोड़ी में फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम विवादों में आ गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में फिल्मी गानों पर डांस कर रही डांसरों पर रोजगार सहायक द्वारा खुलेआम नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो में रोजगार सहायक जिंदर साय सोनवानी, महिला सरपंच के पति सहित अन्य लोग डांसरों पर पैसे लुटाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 10 लाख रुपए में कोरबा की नाचा पार्टी को बुलाया गया था।

वीडियो वायरल होने के बाद सोनहत जनपद पंचायत की सीईओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रोजगार सहायक जिंदर साय सोनवानी को बर्खास्त कर दिया है। गौरतलब है कि रोजगार सहायक पहले भी कई विवादों में घिर चुका है।


Related Articles