Korba News : कोरबा में नाबालिग की शिकायत से मचा हड़कंप, बड़े व्यापारी के खिलाफ POCSO में केस दर्ज

Korba News : कोरबा में नाबालिग की शिकायत से मचा हड़कंप, बड़े व्यापारी के खिलाफ POCSO में केस दर्ज

Chhattisgarh Korba News : कोरबा। शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में गंभीर मामला दर्ज किया गया है। 16 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी चेतन दास चौधरी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सामने आने के बाद शहर के व्यापारिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय नाबालिग कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शहर के व्यापारी चेतन दास चौधरी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। नाबालिग की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने देर शाम मामले में अपराध दर्ज किया।

मामले की पुष्टि करते हुए कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र से संबंधित एक शिकायत पुलिस के पास आई थी। एक नाबालिग ने एक व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आने के बाद शहर में हलचल बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाएगी। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और जांच के आधार पर ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।


Related Articles