Korba News : स्टंट, रील और दहशत फैलाने वालों पर कार्रवाई, कोरबा पुलिस ने नाबालिगों समेत 8 को पकड़ा

Korba News : स्टंट, रील और दहशत फैलाने वालों पर कार्रवाई, कोरबा पुलिस ने नाबालिगों समेत 8 को पकड़ा

Chhattisgarh Korba News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी और दहशत फैलाने वाले बाइकर्स गैंग पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। कनकी धाम में हुड़दंग मचाने और सड़क पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल करने वाले 8 युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान 7 बाइक भी जब्त की गई हैं। पकड़े गए युवकों में कई नाबालिग भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक बाइक से स्टंट करते हुए सड़क जाम कर रहे थे। आरोप है कि ये युवक कनकी धाम में श्रद्धालुओं के बीच हुड़दंग मचाकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने अभियान चलाकर 8 युवकों को हिरासत में लिया और उनकी 7 मोटरसाइकिलें जब्त कर लीं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाकर अपना भौकाल दिखाने के लिए इस तरह की हरकतें कर रहे थे। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पकड़े जाने के बाद सभी युवक पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी, सड़क जाम करने और आम लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Related Articles