KKR vs LSG Highlights: मुकुल चौधरी के आगे कोलकाता ने घुटने टेके, ईडन गार्डन्स में लखनऊ को दिलाई धमाकेदार जीत

KKR vs LSG Highlights: मुकुल चौधरी के आगे कोलकाता ने घुटने टेके, ईडन गार्डन्स में लखनऊ को दिलाई धमाकेदार जीत

KKR vs LSG Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 के 15वें मुकाबले में तीन विकेट से हराया। कोलकाता ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने 128 के स्कोर तक सात विकेट गंवा दिए थे लेकिन मुकुल चौधरी ने अंतिम 5 ओवर में तूफानी पारी खेलते हुए लखनऊ को मैच में बनाए रखा और अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में लखनऊ को तीन विकेट से जीत दिलाई। लखनऊ ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रन बनाए।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की। एडन मार्करम 15 गेंद में 22 और मिचेल मार्श 11 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत 9 गेंद में 10 और पूरन 15 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हुए। अब्दुल समद 4 गेंद में दो रन ही बना सके। आयुष बडोनी ने 34 गेंद में 54 रन बनाए। मुकुल और शमी क्रीज पर मौजूद हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 181 रन ही बना सकी। कोलकाता की ओर से रघुवंशी ने सबसे ज्यादा रन (45) बनाए। लखनऊ के लिए चार अलग-अलग गेंदबाजों ने विकेट चटकाए।

कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही। टीम ने दूसरे ओवर में फिन एलन का विकेट गंवाया है। एलन ने 8 गेंद में 9 रन बनाए। प्रिंस यादव को पहली सफलता मिली। कप्तान अजिंक्य रहाणे 24 गेंद में 41 रन बनाकर दिग्वेश का शिकार बने। विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 33 गेंद में 5 चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाए। रिंकू सिंह 4 रन ही बना सके। कैमरन ग्रीन (32) और पॉवेल (39) रन बनाकर नाबाद लौटे। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ बिना बदलाव के उतरा है। कोलकाता की टीम में सुनील नरेन की वापसी हुई है।

Read More : भिलाई में पीलिया के 23 मरीज मिले, 2 बच्चे ICU में भर्ती, लोग बोले- खरीदकर पानी पीने को मजबूर


Related Articles