‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत गांव-गांव पहुंची कीर्ति नायक, जनसेवा और स्वच्छता का दिया संदेश

‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत गांव-गांव पहुंची कीर्ति नायक, जनसेवा और स्वच्छता का दिया संदेश

Gaon Basti Chalo Campaign: पाटन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी “सेवा ही संगठन” कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे “गांव बस्ती चलो अभियान” के तहत जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर जनसेवा का संदेश दिया। यह अभियान 07 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है।

इस क्रम में जमगांव आर मंडल के ग्राम कौही, बोरेन्दा एवं असोगा तथा अमलेश्वर मंडल के ग्राम जमराव में कीर्ति नायक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गांवों के प्रमुख चौक-चौराहों पर पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए ग्रामीणों से अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाने का आह्वान किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के मूल सिद्धांतों पर कार्य करती है और “सेवा ही संगठन” अभियान इसी भावना का प्रतीक है।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान गांवों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रभावना को सुदृढ़ किया गया और वरिष्ठ नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।

कीर्ति नायक के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान ने न केवल संगठन को मजबूती दी है, बल्कि जनसेवा और जनजागरूकता के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव छोड़ा है। उनके इस प्रयास की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक और ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।


Related Articles