दुर्ग: जनपद पंचायत पाटन में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ। जनपद पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी कीर्ति नायक को मिली हैं। कीर्ति नायक प्रारंभ से ही संगठन एवं जनसेवा में सक्रिय थी। उनकी सक्रियता एवं जनसेवा के प्रति कर्मठता और लगन को देखते हुए संगठन ने उसके नाम पर मुहर लगाई हैं।
जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया हैं। कीर्ति नायक ने कहा कि जनपद अध्यक्ष की जिम्मेदारी संगठन ने मुझे दी है इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल जी, संगठन महामंत्री पवन साय जी, सांसद विजय बघेल जी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक जी, पर्यवेक्षक राजेंद्र पाद्धे जी, मंडल अध्यक्षो, जनपद सदस्यों एवं जेष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी जनता का भी आभार व्यक्त करती हूँ।

कीर्ति नायक ने आगे कहा कि इस जिम्मेदारी का निर्वाहन मैं पूरी ईमानदारी से करूंगी। संगठन एवं जनता की भरोसा पर मैं खरा उतरूँगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व एवं लोकप्रिय सांसद बड़े भईया विजय बघेल जी के मार्गदर्शन में हम डबल इंजन भाजपा सरकार के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर उसका लाभ दिलवाएंगे। बड़े भईया सांसद विजय बघेल जी के मार्गदर्शन में मोदी की गारंटी को हम सब अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा कर पूरा करेंगे। हमारे सभी जनपद सदस्यों के अभूतपूर्व अनुभव का लाभ भी मुझे मिलेगा। मेरे समय का क्षण-क्षण और जीवन का पल-पल सदैव जनसेवा में समर्पित रहेगी।