नेशनल क्रिकेट में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर लौटी खुशी, गांव में फूल-मालाओं से सम्मान

नेशनल क्रिकेट में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर लौटी खुशी, गांव में फूल-मालाओं से सम्मान

नगर निगम रिसाली के ग्राम डुंडेरा निवासी खुशी का अंडर-19 बालिका वर्ग क्रिकेट के लिए छत्तीसगढ़ टीम मे चयन हुआ। मध्य प्रदेश के शिवपुरी मे आयोजीत नेशनल बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता मे भाग लेकर उन्होंने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।

उनके नगर आगमन पर सांसद प्रतिनिधि मोरध्वज वर्मा एवं विधायक प्रतिनिधि गोविंद राम साहू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। खुशी के आने की खबर मिलते ही सांसद प्रतिनिधि मोरध्वज वर्मा एवं विधायक प्रतिनिधि गोविंद राम साहू दोनो के नेतृत्व मे गांव वालो ने शनि देव मंदिर के पास सम्मान किया। गांव वालो ने उत्साह मे जमकर पटाखे फोड़े साथ ही फूल माला से उनका स्वागत किया। सांसद प्रतिनिधि मोरध्वज वर्मा ने नगद 11000 रूपए प्रदान कर बधाई दी।


Related Articles