Threat to CM Bhagwant Mann : खालिस्तानी आतंकी ने यहां के सीएम को दी जान से मारने की धमकी, कहा- डीसी ऑफिसों पर फहराएं खालिस्तान के झंडे.. नहीं तो

Threat to CM Bhagwant Mann : खालिस्तानी आतंकी ने यहां के सीएम को दी जान से मारने की धमकी, कहा- डीसी ऑफिसों पर फहराएं खालिस्तान के झंडे.. नहीं तो

Pannu threatens CM Bhagwant Mann खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जान से मारने की धमकी दी है। पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा कि भगवंत सिंह मान का हाल पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा। उसे भी बम से उड़ा देंगे। पन्नू ने कहा कि भगवंत मान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम में झंडा फहराने वाले हैं। यहां उसने खालिस्तानी नारे लिखवाए हैं। सिख युवा तिरंगा हाथ में न लें। वे सिर्फ खालिस्तान का झंडा ही पकड़ें। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार आ चुकी है। सरकारें बदलने के साथ बहुत कुछ बदलता है। पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है।

Read More : IND vs ENG: 12.5 ओवर में 133 रन का लक्ष्य हासिल कर टीम इंडिया ने बनाया कीर्तिमान, चार साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

‘पंजाब से संदेश सीधा डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंचे’
Pannu threatens CM Bhagwant Mann पन्नू ने कहा कि किसान आंदोलन में बैठे युवाओं को अमृतसर, गुरदासपुर और जालंधर जिलों में डीसी ऑफिसों पर खालिस्तान के झंडे फहराएं ताकि पंजाब से संदेश सीधा डोनाल्ड ट्रंप तक पहुंच सके। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को यह संदेश मिलेगा कि सिखों और भारत सरकार के बीच धर्म और राजनीति को लेकर बड़ा अंतर है।

Read More : Meat- Mutton Ban : छत्तीसगढ़ में मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध,जानिए क्या है वजह…

मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आतंकी हमले का इनपुट
तीन दिन पहले सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब पुलिस को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर आतंकी हमले को लेकर अलर्ट किया था। एजेंसियों को इनपुट मिला है कि यह हमला टिफिन, ड्रोन या महिला मानव बम के साथ किया जा सकता है। वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख और खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह पर की गई कार्रवाई की वजह से भी मुख्यमंत्री अलगाववादी संगठनों के निशाने पर हैं। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस की ओर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उनके गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। अब मुख्यमंत्री फरीदकोट में तिरंगा नहीं फहराएंगे। वह गणतंत्र दिवस पर कहां तिरंगा फहराएंगे, यह अभी बताया नहीं गया है।


Related Articles