Kawardha News: कवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 किलो से अधिक गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Kawardha News: कवर्धा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 किलो से अधिक गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Kawardha News: कवर्धा। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कवर्धा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली थाना पुलिस ने भागूटोला चौक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी त्रिलोचन सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से खाकी रंग के पैकेट में कुल 9 किलो 308 ग्राम गांजा जब्त किया। इस गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने मकान में छापेमारी की, जिसमें आरोपी ने खुलासा किया कि यह गांजा कांपा गांव निवासी चित्रकांत साहू ने उसे उपलब्ध कराया था। पुलिस अब सप्लाई चेन की जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। कवर्धा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Related Articles