Education Office: तबादले के बाद ऑफिस का सामान भी ले उड़े DEO! 5.5 लाख की सामग्री गायब, मचा हड़कंप

Education Office: तबादले के बाद ऑफिस का सामान भी ले उड़े DEO! 5.5 लाख की सामग्री गायब, मचा हड़कंप

झाबुआ: Jhabua Education Office जिला शिक्षा कार्यालय में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। वर्ष 2022 में पदस्थ रहे जिला शिक्षा अधिकारी ओपी बनड़े पर आरोप है कि उन्होंने स्थानांतरण के बाद भी कार्यालय उपयोग की कीमती सामग्री अपने साथ ले ली।

Read More : सरकारी अस्पतालों में मीडिया कवरेज पर रोक! पत्रकारों ने किया विरोध, जलाई आदेश की प्रतियां

इस सामग्री की कुल कीमत लगभग 5.5 लाख रुपए बताई जा रही है। ओपी बनड़े ने अपने हस्ताक्षर से सभी सामग्री रिसीविंग के साथ अपने कब्जे में ली और स्थानांतरण के पश्चात वह सामान साथ ले गए। गायब हुई सामग्री में निम्नलिखित शामिल हैं 8 अलमारियाँ 99,000 रुपए, 4 कूलर 1,00,000 रुपए, 1 लैपटॉप 71,000 रुपए, 1 कंप्यूटर 80,000 रुपए, 1 फोटोकॉपी मशीन 1,00,000 रुपए और अन्य फर्नीचर व उपकरण शेष राशि जब यह मामला विभाग के संज्ञान में आया, तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल सामग्री को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Read More : सहमति से बने संबंध तो दुष्कर्म नहीं: रायगढ़ रेप केस में हाईकोर्ट का निर्णय, फास्ट ट्रैक कोर्ट का आदेश रद्द

वर्तमान में ओपी बनड़े धार जिले के धरमपुरी में प्राचार्य के पद पर पदस्थ हैं। इस संदर्भ में जिला शिक्षा अधिकारी आरएस बामनिया ने पुष्टि की है कि उच्च अधिकारियों को इस संबंध में पत्राचार कर जानकारी दे दी गई है और संबंधित अधिकारी को भी सामान वापस करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि “जल्द ही इस मामले का निराकरण कर लिया जाएगा।


Related Articles