Janjgir News : जांजगीर स्कूल विवाद: हेडमास्टर पर गंभीर आरोप, पुलिस जांच शुरू, शिक्षा विभाग ने भी लिया संज्ञान

Janjgir News : जांजगीर स्कूल विवाद: हेडमास्टर पर गंभीर आरोप, पुलिस जांच शुरू, शिक्षा विभाग ने भी लिया संज्ञान

Chhattisgarh Janjgir News : जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड स्थित डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधानपाठक पर स्कूल समय के दौरान बच्चों के सामने अशोभनीय और आपत्तिजनक हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना से डरे बच्चों ने घर पहुंचकर पूरी बात अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद स्कूल और थाने में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपी प्रधानपाठक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, प्रधानपाठक भुवनेश्वर कौशिक पर आरोप है कि उन्होंने विद्यालय परिसर में बच्चों की मौजूदगी के दौरान अनुचित व्यवहार किया। घटना से भयभीत छात्र-छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानपाठक को कथित रूप से आपत्तिजनक अवस्था में देखा और घटना का वीडियो भी बना लिया। बताया जा रहा है कि वीडियो बनता देख आरोपी ने जल्दबाजी में कपड़े पहन लिए।

मामले की सूचना डायल-112 और पामगढ़ पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रधानपाठक को पूछताछ के लिए थाने ले गई। बाद में छात्रों और अभिभावकों के बयान के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया।

घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में अभिभावक बच्चों के साथ पामगढ़ थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं शिक्षा विभाग ने भी अलग से विभागीय जांच शुरू कर दी है। पुलिस और शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Related Articles