Janjgir Champa Crime News : पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमी से कराई पति की हत्या, गैंती से किया हमला

Janjgir Champa Crime News : पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, प्रेमी से कराई पति की हत्या, गैंती से किया हमला

Wife Lover Killed The Husband जांजगीर-चांपा जिले में रविवार को प्रेम-प्रसंग के चलते पत्नी के प्रेमी ने पति की हत्या कर दी। आशिक ने गैंती से वार कर उसे मार डाला और भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को बिलासपुर से हिरासत में ले लिया है। प्रेमी- प्रेमिका दोनों से पूछताछ कर रही है। यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, युवराज केवट (34) मुंगेली के महुआकापा का रहने वाला है। जो कि ईश्वरी केवट (32) का रिश्तेदार है। वह मिस्त्री का काम करता है। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह प्रेमी के घर चली गई थी। 22 जुलाई को वह कोटमीसोनार लौटी थी।

Read More : आबकारी कांस्टेबल एग्जाम में बवाल! लड़कियों के दुपट्टे उतरवाए, देरी पर नहीं दी एंट्री, कैंडिडेट्स ने एडमिट कार्ड फाड़े

ईश्वरी केवट का पति अमरनाथ केवट (37) मजदूरी करता था। उसके दो बेटे भी हैं। दोपहर 2 बजे महिला का प्रेमी स्कूटी से गांव पहुंचा और मौका पाते ही गैंती से अमरनाथ पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के वक्त पत्नी भी घर ही थी। जब बेटे की आवाज सुनकर मां मौके पर पहुंची, तो आरोपी भाग निकला। इसके बाद घायल को पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों की सूचना पर अकलतरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर वारदात में इस्तेमाल गैंती को जब्त किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में सीएसपी कविता ठाकुर ने बताया कि महिला और आरोपी पहले से परिचित थे। दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अकलतरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी।


Related Articles