इसरो ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में 100वां मिशन सफल, NVS-02 नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च

इसरो ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में 100वां मिशन सफल, NVS-02 नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च

तिरुपति, आंध्र प्रदेश। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने बुधवार सुबह श्रीहरिकोटा से100वां रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च करके इतिहास रच दिया है। NVS-02 उपग्रह को लेकर GSLV-F15 रॉकेट ने उड़ान भरी है। GSLV-F15 भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) की 17वीं उड़ान है और स्वदेशी क्रायो चरण के साथ 11वीं उड़ान है। यह स्वदेशी क्रायोजेनिक चरण के साथ जीएसएलवी की 8वीं परिचालन उड़ान और भारत के अंतरिक्ष केंद्र से 100वां प्रक्षेपण है।

Read More : मौनी अमावस्या पर महाकुंभ मेले में भगदड़, 10 लोगों की मौत

इसरो ने 29 जनवरी, 2025 की सुबह 6:23 मिनट पर जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV-F15) लॉन्च किया है। इसरो के नए अध्यक्ष ने इस मौके पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि, “गुड मॉर्निंग इंडिया, हमने साल 2025 की पहली सैटेलाइट और सतीश धवन स्पेस सेंटर के ऐतिहासिक लॉन्च पैड से 100वें रॉकेट को लॉन्च करके, इस मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।”

Read More : इंग्लैंड ने दो हार के बाद चखा जीत का स्वाद, राजकोट में भारतीय टीम को लगा झटका, इतने रनों से मिली हार

अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एसएसी)/इसरो के निदेशक नीलेश देसाई ने बताया कि, GSLV-F15 भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV) की 17वीं उड़ान है। GSLV-F15 सुबह 6:23 बजे लॉन्च हुआ। यह NVS-02 उपग्रह को 36,000 किलोमीटर की दूरी पर भूस्थिर कक्षा में ले गया। इससे भारत के नेविगेशन तारामंडल के उपग्रहों की संख्या 4 से बढ़कर 5 हो गई है। इससे भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (IRNSS) के उपग्रह समूह में नई जान आएगी।


Related Articles