लखनऊ सुपर जाइंट्स ने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को आईपीएल 2026 नीलामी से पहले दो करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस को ‘ट्रेड’ किया। शार्दुल ने अब तक 105 आईपीएल मैच में 325 रन बनाने के अलावा 107 विकेट चटकाए हैं। वहीं वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के साथ सफल ट्रेड करते हुए टीम में शामिल किया। गुजरात ने रदरफोर्ड को 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। मुंबई के इस ऑलराउंडर को लखनऊ सुपर जायंट्स ने लीग के 18वें संस्करण के लिए चोटिल खिलाड़ी के रूप में 2 करोड़ रुपये में चुना था, जहां उन्होंने 10 मैच खेले थे। शार्दुल जिन भी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं, उनके लिए एक उपयोगी खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने कई बार शानदार प्रदर्शन किया है।
आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘मुंबई के इस ऑलराउंडर को लीग के 18वें सत्र के लिए चोटिल खिलाड़ी के विकल्प के तौर पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था जहां उन्होंने 10 मैच खेले थे।’’ बयान के अनुसार ,‘‘इस ऑलराउंडर को मुंबई इंडियन्स को उनकी दो करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर ट्रेड किया गया।’’
वेस्टइंडीज के इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड उनके नाम है। उन्होंने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आंद्रे रसेल के साथ 139 रन की साझेदारी की थी। रदरफोर्ड ने अब तक 23 आईपीएल मैच खेले हैं। इससे पहले उन्होंने 2019 में दिल्ली कैपिटल्स और 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया था। वह 2020 में मुंबई इंडियन्स और 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे लेकिन उन सत्र के दौरान एकादश का हिस्सा नहीं बन पाए।
इस ऑलराउंडर को उनकी मौजूदा फीस 2 करोड़ रुपये पर मुंबई इंडियंस में व्यापार किया गया है। यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा ट्रांसफर है। 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब (जो अब पंजाब किंग्स है) से शामिल किया था। इसके बाद 2023 के सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से अपने साथ शामिल किया था। यह ध्यान देने योग्य है कि दोनों बार यह व्यापार पूरी तरह से ऑल कैश डील पर आधारित था।
ठाकुर 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे और काउंटी चैम्पियनशिप में ऐसेक्स से जुड़ने वाले थे, लेकिन एलएसजी ने उन्हें मोहसिन खान के रिप्लेसमेंट के तौर पर उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में चुना था। उस समय एलएसजी के मेंटॉर ज़हीर ख़ान का यह फै़सला अच्छा निवेश साबित हुआ था। ठाकुर ने आईपीएल 2025 के शुरुआती दो मैचों में छह विकेट लिए थे। हालांकि इसके बाद उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने कुल दस मैचों में 13 विकेट लिए। साथ ही उनकी इकॉनमी रेट 11.02 रही।
मुंबई इंडियंस की टीम में फिर से शामिल होना उनके लिए घर वापसी जैसा होगा। ठाकुर 2010 से 2012 तक मुंबई टीम के सपोर्ट बोलर रहे थे और घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम के कप्तान भी रह चुके हैं।
Read More : शादी के मंच पर दूल्हे को चाकू मारा, वीडियोग्राफर ने ड्रोन से 2 KM तक किया पीछा, देखें VIDEO
