Indian Railways Vande Bharat sleeper train: भारतीय रेलवे जल्द शुरू करेगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी उसकी मनपसंद सुविधाएं…

Indian Railways Vande Bharat sleeper train: भारतीय रेलवे जल्द शुरू करेगा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी उसकी मनपसंद सुविधाएं…

Indian Railways Vande Bharat sleeper train: भारतीय रेलवे रेलयात्रियों को एक नई और अत्याधुनिक सौगात देने जा रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन इस महीने से पटरियों पर दौड़ सकती है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द ही शुरू होने वाली है, जिसमें रेल से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को एक बिल्कुल नया अनुभव मिलेगा। अब तक केवल चेयर कार वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा था, लेकिन अब यात्रियों को स्लीपर कोच में भी वंदे भारत की विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलने जा रही हैं।

Read More: अश्लीलता की सारी हदें पार! गणेश पंडाल में अंग प्रदर्शन करती लड़कियों का डांस वीडियो वायरल

दिव्यांगो के लिए होगी खास सुविधा

Indian Railways Vande Bharat sleeper train: इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के कोच को खासतौर पर यात्रियों की सुविधा और आराम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। नई तकनीकों से लैस ये ट्रेनें मध्यम और लंबी दूरी की यात्राओं के लिए उपर्युक्त होंगी। इनमें कई ऐसे फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो भारतीय ट्रेनों में पहले कभी देखने को नहीं मिले। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम होंगी, जो समय की बचत के लिहाज से एक बड़ा बदलाव होगा।

Indian Railways Vande Bharat sleeper train: इस ट्रेन में यात्रियों के लिए कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम, इनसाइड डिस्प्ले पैनल, सीसीटीवी कैमरे, और मॉड्यूलर पैंट्री शामिल हैं। इसके अलावा दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई बर्थ और शौचालय भी दिए गए हैं, जिससे सभी वर्गों के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। प्रथम श्रेणी एसी कोच में यात्रियों को गर्म पानी से स्नान (शॉवर) की सुविधा भी मिलेगी, जो भारतीय ट्रेनों के लिए एक नया और विशिष्ट अनुभव होगा।

यह भारतीय रेल्वे के लिए एक मिसाल साबित होगा

Indian Railways Vande Bharat sleeper train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले महीने गुजरात के भावनगर में एक कार्यक्रम के दौरान इस स्लीपर ट्रेन के शीघ्र शुरू होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि वंदे भारत स्लीपर बहुत जल्दnसितंबर में आ रही है। इससे पहले 25 जुलाई 2025 को राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में भी रेल मंत्री ने जानकारी दी थी कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला प्रोटोटाइप तैयार हो चुका है और जल्द ही इसका पहला रेक भी सेवा में आने वाला है। अभी तक इसकी लॉन्चिंग की तारीख और रूट को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। रूट चयन का निर्णय रेलवे बोर्ड लेगा। यात्रियों को जहां इस ट्रेन के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है, वहीं रेलवे की यह पहल भारत में रेलवे यात्रा के अनुभव को एक नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के आगमन से न केवल सफर अधिक आरामदायक होगा, बल्कि यह भारतीय रेलवे की आधुनिकता और प्रगति की एक नई मिसाल भी पेश करेगा।


Related Articles