IND vs NZ T20 World Cup Final 2026 : ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 52 रन और ईशान किशन ने 54 रनों का अहम योगदान दिया।
256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सीफर्ट ने 52 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी (4 विकेट) और अन्य गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते कीवी टीम 159 पर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ ही भारत ने एक बार फिर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया और पूरे देश में जश्न का माहौल है।

