IND Vs NZ: मोहम्मद शमी को सेलेक्टर्स ने एक बार फिर किया इग्नोर, अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिल रही जगह

IND Vs NZ: मोहम्मद शमी को सेलेक्टर्स ने एक बार फिर किया इग्नोर, अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिल रही जगह

IND Vs NZ ODI Serise Update: नई दिल्ली। 3 जनवरी को बीसीसीआई की सीनियर मेंस सेलेक्शन कमिटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया। टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। शमी पिछले कुछ समय से लगातार घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन फिर भी उन्हें सेलेक्टर्स लगातार इग्नोर कर रहे हैं। शमी का चयन क्यों नहीं हुआ है इसको लेकर भी सेलेक्टर्स ने कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा है।

जसप्रीत बुमराह को दिया गया है वनडे सीरीज से आराम

न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि इन दोनों की गैरमौजूदगी में मोहम्मद शमी को स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 35 साल के इस खिलाड़ी ने 2025-26 सीजन में चार रणजी ट्रॉफी मैचों में 20 विकेट लिए, जिसके बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लिया। इन दोनों ही टूर्नामेंट में उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। 

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन रहा था शानदार

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी में बंगाल की टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इसके बावजूद शमी ने सात मैचों में 14.93 की औसत से 16 विकेट लिए थे। VHT में इस तेज गेंदबाज ने पांच मैचों में नौ विकेट लिए हैं, जिससे बंगाल को अब तक खेले गए चार में से तीन मैच जीतने में मदद मिली है। इस बेहतरीन गेंदबाजी के बावजूद शमी को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। मोहम्मद शमी आखिरी बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए नजर आए थे, जहां भारत ने जीत दर्ज की थी। उस टूर्नामेंट में शमी नौ विकेट लेकर टीम के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद। सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल


Related Articles