IND vs ENG Semi Final : भारत ने T20 विश्व कप के फाइनल में बनाई जगह, रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रौंदा

IND vs ENG Semi Final : भारत ने T20 विश्व कप के फाइनल में बनाई जगह, रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को रौंदा

India vs England: भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. ये इस टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल था, जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया. अब टूर्नामेंट के फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा, जिसने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था. दूसरा सेमीफाइनल जीतने के लिए भारत ने जीत के लिए 254 रन का रिकॉर्ड टारगेट सेट किया था, जिसका पीछा करने में इंग्लैंड की टीम नाकाम रही.

बैथल का शतक बेकार, इंग्लैंड हुआ बाहर

इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी. इंग्लैंड की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज जैकब बैथल रहे, जिन्होंने सेमीफाइनल में शानदार शतक जड़ा. जैकब बैथल ने 48 गेंदों पर 7 छक्के की मदद से 105 रन बनाए. ये उनके T20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक रहा. मगर बैथल के इस शतक के बावजूद इंग्लैंड की टीम जीत से दूर रह गई.


Related Articles