Chhattisgarh Patan News: पाटन। नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एवं वार्डवासियों की मांग को प्राथमिकता देते हुए तहसील कार्यालय के समीप गौरव पथ स्थित सड़क डिवाइडर में सुरक्षा के लिए मजबूत ग्रिल का निर्माण कराया गया है।
इस संबंध में पार्षद एवं सभापति नेहा बाबा वर्मा ने कहा कि आमजन की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह कार्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा यातायात को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि ग्रिल लगने से लोगों द्वारा अनियंत्रित रूप से सड़क पार करने की घटनाओं पर नियंत्रण होगा, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
पार्षद वर्मा ने नगरवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शहर की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के विकास कार्य आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

