Sankara Village Road Development सांकरा/पाटन। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में अधोसंरचना विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गांव में 2 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 1200 मीटर लंबे सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर जनपद सभापति प्रणव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने पारंपरिक विधि से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। यह सीसी रोड लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्मित किया जाएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच रवि सिंगौर ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “मोदी की गारंटी” के अनुरूप गांवों में सड़क, पानी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है और सांकरा में शुरू हुआ यह सड़क निर्माण उसी का प्रत्यक्ष उदाहरण है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपसरपंच रामशरण बंधे, पंच तुलाराम सिंगौर, महेंद्र पारधी, वीरेंद्र यादव, विकास सिंगौर सहित अन्य गणमान्य ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

