रायपुर में तेलीबांधा पुलिस का बड़ा एक्शन, मारपीट मामलों में फरार 6 वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट में किए पेश

रायपुर में तेलीबांधा पुलिस का बड़ा एक्शन, मारपीट मामलों में फरार 6 वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट में किए पेश

रायपुर। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से थाना तेलीबांधा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मारपीट के विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 06 वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपी अलग-अलग प्रकरणों में वांछित थे और उनकी तलाश काफी समय से की जा रही थी। विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर सभी फरार वारंटियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

गिरफ्तार किए गए वारंटियों में प्रिंस गोपाल उर्फ काउ, पिता सीनू गोपाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी देवारपारा सुभाष नगर थाना तेलीबांधा, सोमेश साहू, पिता परमेश्वर साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी श्याम नगर तेलीबांधा एवं स्थाई निवासी राई कोना थाना सरशिव जिला सारंगढ़ शामिल हैं। इसके अलावा ढालेंद्र यदू उर्फ गुड्डू, पिता आत्माराम यादव, उम्र 33 वर्ष, निवासी ब्रम्हदेव नगर जैतखंभ के पास, गणेश राव, पिता डी. निरंजन राव, उम्र 18 वर्ष, निवासी जल विहार कॉलोनी, मनोज बाघमार, पिता आशिष बाघमार, उम्र 22 वर्ष, निवासी जोरा मोदी मेडिकल के सामने वाली गली तथा गौरव कुमार यादव, पिता स्व. राजेश यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी मोदी मेडिकल के सामने जोरा थाना तेलीबांधा रायपुर को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। आगे भी फरार आरोपियों के खिलाफ इसी तरह विशेष अभियान जारी रखे जाएंगे।

Read More : Raipur News : घर से बिना बताए निकलीं दो नाबालिग लड़की, 2 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद किया


Related Articles