रायपुर पैरा एथलेटिक्स में भूपेश यादव ने जीते दो गोल्ड, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बढ़ाया मदद का हाथ

रायपुर पैरा एथलेटिक्स में भूपेश यादव ने जीते दो गोल्ड, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने बढ़ाया मदद का हाथ

रायपुर। राजधानी रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय जोरा में आयोजित पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अस्थि बाधित खिलाड़ी भूपेश यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोला फेंक और तवा फेंक स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। लालपुर से प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे भूपेश यादव ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ मुकाबला खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से खिलाड़ी भूपेश यादव अपने परिजनों के साथ मिले और उनसे ट्राय साइकिल उपलब्ध कराने का आग्रह किया। भूपेश यादव ने कहा कि ट्राय साइकिल मिलने से उनके दैनिक जीवन और खेल अभ्यास में काफी सहूलियत होगी।

खिलाड़ी की बात सुनते ही नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने तत्काल सहर्ष सहमति देते हुए कहा कि यह उनका छोटा सा प्रयास है, जो किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दो से तीन दिनों के भीतर नगर निगम रायपुर स्थित उनके स्थायी कार्यालय में आकर संपर्क करें, तब तक ट्राय साइकिल की व्यवस्था कर दी जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष द्वारा तुरंत सहयोग का आश्वासन मिलने पर खिलाड़ी भूपेश यादव भावुक हो गए और उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भूपेश यादव के परिजनों के साथ डीकेश टंडन भी उपस्थित रहे।

Read More : रायपुर में तेलीबांधा पुलिस का बड़ा एक्शन, मारपीट मामलों में फरार 6 वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट में किए पेश


Related Articles