रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा पदाधिकारी ने सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 132वां संस्करण, सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से मिली प्रेरणा और दिशा

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं भाजपा पदाधिकारी ने सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 132वां संस्करण, सीएम ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से मिली प्रेरणा और दिशा

Mann Ki Baat Episode-132 : रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड का श्रवण किया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी, भाजयुमो जिला महामंत्री शंकर साहू और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ का यह एपिसोड आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और कृषि समृद्धि की दिशा में देश के प्रयासों का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कोरिया जिले के किसानों के जल संरक्षण के अभिनव प्रयासों की सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बताया। इन प्रयासों में किसानों ने अपने खेतों में रिचार्ज तालाब और सोख्ता गड्ढों के माध्यम से वर्षा जल संरक्षित किया, जिससे भूजल स्तर में सुधार हुआ और जनभागीदारी के महत्व को दर्शाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का मंगल भवन, अहिवारा नगर पालिका में श्रवण किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन और किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री पवन साय ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का श्रवण किया, जबकि प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने अम्बिकापुर के भगवानपुर वार्ड में इसे बूथ और मंडल स्तर पर पदाधिकारी एवं वार्ड वासियों के साथ सुना।

वन मंत्री केदार कश्यप और प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने टाटीबंध मंडल में कार्यक्रम में भाग लेकर 132वें एपिसोड का श्रवण किया। पूरे छत्तीसगढ़ में पार्टी के सभी बूथ, मंडल और जिला स्तर पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण कर इसे जनभागीदारी और प्रेरणा का सशक्त मंच बनाया गया।

Read More : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन, लकी बाबू और रिशिका कश्यप ने देशभर के खिलाड़ियों के बीच बनाई अपनी अलग पहचान


Related Articles