रायपुर में एक्ट्रेस अदा शर्मा ने गाया राम भजन, रामनवमी पर श्रीराम मंदिर में किए दर्शन, सेल्फी लेने फैंस की लगी भीड़

रायपुर में एक्ट्रेस अदा शर्मा ने गाया राम भजन, रामनवमी पर श्रीराम मंदिर में किए दर्शन, सेल्फी लेने फैंस की लगी भीड़

Ada Sharma in Raipur Ram Mandir बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं और गुरुवार को रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचीं। मंदिर में उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन किए और भजन गाया, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कर सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। अदा शर्मा के मंदिर पहुंचने के बाद थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और उनके साथ सेल्फी लेने लगे।

अदा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में आई फिल्म ‘1920’ से की थी। भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई, लेकिन इसने उन्हें पहचान दिलाई और वे बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बन गईं। अब तक उन्होंने 39 से अधिक फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है, जिनमें कई में उन्होंने लीड रोल निभाया और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की।

उनकी फिल्म ‘केरला फाइल्स’ ने खास सफलता हासिल की थी। अदा शर्मा अपनी दमदार अभिनय क्षमता और पॉपुलर फैन फॉलोइंग के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह एक भरतनाट्यम डांसर भी हैं और कभी-कभी गिटार के साथ गाने का भी प्रदर्शन करती हैं। अदा शर्मा अपने शिव तांडव डांस और गाने के लिए भी काफी लोकप्रिय हैं, और उनके फैंस उन्हें इसी अंदाज में अक्सर देखने को उत्साहित रहते हैं।

Read More : दुर्ग में एएसपी ने डायल-112 की ली बैठक, आपातकालीन कॉल पर तुरंत रिस्पांस देने के निर्देश, रात में गश्त बढ़ाने पर जोर


Related Articles