बिलासपुर में पार्टी में बुलाकर महिला से करवाया सेक्स, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, हनी-ट्रैप में फंसाने वाली महिला गिरफ्तार

बिलासपुर में पार्टी में बुलाकर महिला से करवाया सेक्स, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, हनी-ट्रैप में फंसाने वाली महिला गिरफ्तार

Bilaspur Honey Trap Case बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर एक युवक को घर बुलाया और उसकी अंतरंग वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगी। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार केंवतरा आवासपारा निवासी नोहर कुमार सूर्यवंशी (33) निजी नौकरी करता है। उसकी पहचान पास के गांव में रहने वाली रोशनी खुंटे (28) से थी। युवक के अनुसार 1 फरवरी को रोशनी खुंटे ने अपने बेटे के जन्मदिन का हवाला देकर उसे अपने घर बुलाया था। उस समय वहां युवक की एक परिचित महिला भी मौजूद थी, जो उसकी मित्र बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घर में पहले से एक कमरा खाली रखा गया था और रोशनी खुंटे ने दोनों को भरोसा दिलाते हुए उस कमरे में भेज दिया।

युवक का आरोप है कि रोशनी खुंटे को पहले से उसकी महिला मित्र के साथ उसके संबंधों की जानकारी थी। कमरे में जब युवक अपनी महिला मित्र के साथ था, उसी दौरान आरोपी महिला ने छिपकर दोनों का वीडियो बना लिया। कुछ दिनों बाद रोशनी खुंटे ने युवक के मोबाइल पर उस वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजा और बताया कि उसके पास पूरा वीडियो मौजूद है। इसके बाद उसने युवक से एक लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने 9 मार्च को पचपेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 10 मार्च को रोशनी खुंटे को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि घटना के तरीके को देखते हुए इस पूरे मामले में युवक के साथ मौजूद महिला की भूमिका पर भी संदेह जताया जा रहा है। युवक का आरोप है कि उसे फंसाने के लिए जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर पूरी योजना बनाई गई थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक के साथ मौजूद महिला की ब्लैकमेलिंग में क्या भूमिका रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More : सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार


Related Articles