बिलासपुर में शराबी पति की हैवानियत, मैगी बनाने को लेकर पत्नी को लोहे की पाइप से पीटा, थाने में दर्ज हुई FIR

बिलासपुर में शराबी पति की हैवानियत, मैगी बनाने को लेकर पत्नी को लोहे की पाइप से पीटा, थाने में दर्ज हुई FIR

Bilaspur Domestic Violence News बिलासपुर में शराबी पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। वहीं, कुछ दिन पहले रात में मैगी बनाने के नाम से उसे पाइप से बुरी तरह पीटा।

घटना को लेकर कोरबा पुलिस ने जीरो में अपराध दर्ज कर विवेचना के लिए केस डायरी बिलासपुर के सरकंडा थाने भेज दी है। पीड़िता काजल तिवारी (26) कोरबा की रहने वाली है। उसने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

दर्ज शिकायत के मुताबिक, बिलासपुर सरंकडा के रहने वाले अंकित तिवारी से उसकी शादी 5 फरवरी 2022 को सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति आए दिन शराब पीकर घर आता था और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा कर गाली-गलौज व मारपीट करता था।

23 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे, आरोपी पति शराब के नशे में घर पहुंचा और देर रात मैगी बनाने की बात को लेकर विवाद करने लगा। इस दौरान उसने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों, लातों तथा लोहे के पर्दे की पाइप से बेरहमी से मारपीट की।

घटना के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को मोबाइल फोन से पूरी जानकारी दी। अगले दिन 24 जनवरी 2026 को उसके पिता मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ कोरबा ले आए, जहां महिला ने पुलिस में लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली कोरबा में जीरो में अपराध दर्ज कर बिलासपुर डायरी भेज दी गई है।

Read More: भिलाई में शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, खेल मैदान और परीक्षा केंद्रों के बाहर वाहनों को बनाता था निशाना, 6 लाख के मोबाइल जब्त


Related Articles