रायपुर पुलिस ने 3 फरवरी 2026 को अग्रोहा कॉलोनी, कुरी तालाब के पास अवैध शराब बेचने और तस्करी करने वाले आरोपी विनोद तिवारी (उम्र 39 साल, जोरापारा) को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा व सहायक पुलिस आयुक्त देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना डी डी नगर की टीम ने मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई की।
कार्यवाही के दौरान आरोपी के कब्जे से 56 पौवा देशी शराब और लगभग ₹1,050 की बिक्री रकम जप्त की गई। पूछताछ में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। आरोपी के खिलाफ थाना डी डी नगर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य राज्य में अवैध शराब की तस्करी रोकना और शराब के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाना है।
Read More : CG News : मुंगेली में बिलासपुर IG ने की समीक्षा बैठक, अपराध पर लगाम लगाने दिए ये सख्त निर्देश

