अंधियारखोर गांव में ठाकुर देव मंदिर की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

अंधियारखोर गांव में ठाकुर देव मंदिर की मूर्ति खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Kawardha Temple Vandalism News कवर्धा। जिले के पंडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधियारखोर गांव में धार्मिक स्थल से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। गांव स्थित ठाकुर देव मंदिर में स्थापित मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर से बाहर निकालकर दूर फेंक दिया गया, जिससे मूर्ति खंडित हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार, शाम को जब लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो मूर्ति अपने स्थान पर नहीं मिली। तलाश करने पर मूर्ति मंदिर परिसर से कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त अवस्था में पाई गई। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलते ही पंडातराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश देकर शांत कराया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में मूर्ति को मंदिर से बाहर फेंककर खंडित किए जाने की पुष्टि हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संभावित संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर शीघ्र वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Read More: लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से की चर्चा, छत्तीसगढ़ मनाएगा ‘महतारी गौरव वर्ष 2026′, महिला एवं बाल विकास योजनाओं को और प्रभावी बनाने पर मंथन


Related Articles