IAS Transfer News: आईएएस अफसरों का तबादला, मिला नया पदभार, देखें सूची

IAS Transfer News: आईएएस अफसरों का तबादला, मिला नया पदभार, देखें सूची

महीने की पहली तारीख को पश्चिम बंगाल की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों का तबादला (IAS Transfer) किया गया है। उन्हें नई जिम्मेदारी अगले आदेश तक के लिए सौंपी गई है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने 1 दिसंबर सोमवार को स्थानंतरण और पोस्टिंग से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

बैच 2010 की आईएएस अधिकारी जोयोशी दास गुप्ता को स्थानंतरित करके आयुक्त, बैकवार्ड क्लासेस वेल्फेयर और ट्राइबल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह वरिष्ठ विशेष सचिव, टेक्निकल एजुकेशन ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट पद का कार्यभार संभाल रही थी।

इन आईएएस अफसरों का भी हुआ तबादला 

  • अनिंदया भट्टाचार्य, चीफ फाइनेंस एंड अकाउंट ऑफिसर, पश्चिम बंगाल राज्य पेय पदार्थ को स्थानंतरित वित्त विभाग के विशेष आयुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • स्मृतिरंजन मोहंती को टेक्निकल एजुकेशन ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के विशेष सचिव पद पर पदस्थ किया गया है। वह पहले मत्स्य निदेशक पद पर कार्यरत थे। साथ ही मैनेजिंग डायरेक्टर, राज्य मत्स्य विकास निगम पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
  • अश्विनी कुमार यादव को NSATI का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। पहले वह आयुक्त, पिछला वर्ग कल्याण एंड जनजातीय विकास विभाग पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

पिछले सप्ताह भी हुआ था प्रशासनिक बदलाव

बता दें पिछले सप्ताह भी राज्य में तीन आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। सूची में अदिति चौधरी, एकम जे. सिंह और भारत सिंह का नाम शामिल था। अदिति चौधरी को शासन ने सीईओ, आसनसोल दुर्गापुर डेवलपमेंट अथॉरिटी की जिम्मेदारी सौंपी थी। एकम जे. सिंह को आयुक्त, आसनसोल नगर निगम पद पर भेजा गया था। वहीं भरत सिंह को एसडीओ, दिंहाटा, कूच विहार पद पर नियुक्त किया गया था।


Related Articles