यूपी के एटा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां अवैध संबंधों के विरोध पर पति ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर बीवी की हत्या कर दी फिर शव को हाइवे पर फेंक दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही आरोपियों की तलाश में जुट गई।
फिरोजाबाद जिले के एका थाना के गांव फरीदा गोकुल की रहने वाली 22 साल की आकांक्षा की शादी वर्ष 2019 में पंकज की शादी छितौनी कोतवाली देहात के साथ की थी। पंकज डीजे लगाने का काम करता था। आकांक्षा के भाई मोरध्वज ने मुताबिक जीजा के एक महिला से काफी दिनों से अवैध संबंध थे और वह बहन को अपने पास नहीं रखना चाहते हैं। अवैध संबंध के विरोध पर उनकी पिटाई करते थे। मामले में कार्रवाई को लेकर पुलिस से शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
परिजनों ने बताया कि रविवार को गांव बच्चे का जन्मदिन समारोह था। इसमें पंकज डीजे लगाने गए था, आकांक्षा को जानकारी हुई कि पति के साथ महिला भी गई है। पीछा करते हुए वह भी रात में पहुंच गई। आरोप है कि आरोपी रामखिलाड़ी ने महिला के साथ मिलकर आकांक्षा की हत्या कर दी और शव को गांव दूल्हापुर के पास हाइवे पर फेंक दिया है। घटना के बाद आरोपी पति और महिला फरार है। पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
प्रेमिका के नाम कर दी एक गाड़ी
मृतका के भाई मोरध्वज ने बताया कि कुछ साल पहले आरोपी जीजा ने दो गाड़ी मैक्स पिकअप और छोटा हाथी खरीदा था। इसमें एक गाड़ी प्रेमिका के नाम कर दी थी। ज्यादातर महिला आरोपी जीजा के साथ ही रहती थी। मना करने के बाद भी नहीं मानती थी। कई बार झगड़ा भी हुआ था। भाई ने बताया कि बहन ने पुलिस कार्रवाई को लेकर चौकी, थाना, पुलिस कार्यालय तक में जाकर शिकायत की गई थी। पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। पुलिस लापरवाही का भी आरोप लगाया है।