अमेरिका के बोलोविया में एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। यहां दो बसों का आपस में टक्कर से 37 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं 39 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, तेज रफ्तार बस के गलत लेन में जाने से ये हादसा हुआ है।
यह घटना शनिवार सुबह करीब 7 बजे उयूनी और कोलचानी के बीच एक राजमार्ग पर हुई। हादसे में शामिल एक बस ओरुरो शहर जा रही थी, जहां इस विकएंज ओरुरो कार्निवाल का आयोजन हो रहा था। यह फेस्टिवल लैटिन अमेरिका के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है और इसमें हजारों लोग हिस्सा लेते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर एक क्रेन के जरिए उस बस को पलटाया, जो सड़क पर पलट गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बस के मलबे से शवों को निकाला। अधिकारियों का कहना है कि वे पीड़ितों की पहचान करने और घायलों को मदद पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।
अल जज़ीरा के मुताबिक, रेडियो उयूनी द्वारा ली गई तस्वीरों में पुलिस को मलबे से बचे लोगों को बचाते हुए दिखाया गया है, जबकि कंबल में ढके हुए शव एंडियन हाइलैंड्स में बिखरे हुए थे। बता दें, बोलीविया के पहाड़ी, कम रखरखाव वाले और कम निगरानी वाले सड़क मार्ग दुनिया में सबसे घातक हैं, जिनमें हर साल सड़क दुर्घटना में औसतन 1,400 लोग मारे जाते हैं।