महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार को एक भीषण हादसा हो गया। यहां बेंगलुरू-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 4 के एक पुल के ऊपर चल रहा मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर 6 गाड़ियों से टकरा गया। इसकी वजह से आसपास मौजूद 8 लोग जिंदा जल गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा मालवाहक ट्रक के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ। ब्रेक फेल होने के बाद वह एक के बाद एक गाड़ियों से टकराता गया और फिर आग लग गई।
अधिकारियों के मुताबिक तेज टक्कर की वजह से आग एकदम तेजी के साथ भड़क उठी। इसकी वजह से लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। फिलहाल मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
घटना के तुरंत बाद ही प्रशासन ने वहां पर मोर्चा संभाल लिया है। दमकल की गाड़ियां वहां पर पहुंच चुकी है। बचाव कार्य शुरू किया जा चुका है।
#पुणे नवले पूल येथे झालेल्या भीषण अपघातात दोन कंटेनरच्या मध्ये कार चेपली. यामुळे आग लागल्याने काही जणांचा मृत्यू झाल्याची प्राथमिक माहिती.
— Brijmohan Patil (@brizpatil) November 13, 2025
ऐन संध्याकाळच्या वेळी झालेल्या अपघातामुळे सिंहगड रस्ता, वारजे, कात्रज देहू बायपास वर प्रचंड वाहतूक कोंडी.#pune pic.twitter.com/e7y2zHM9n7
