Rashifal: आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, चमक उठेगी किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Rashifal: आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शानदार, चमक उठेगी किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 November 2025: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है, जो कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आया है। द्वितीया तिथि आज शाम 5 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 30 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 47 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। दिन भर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। कुछ लोगों को करियर में बड़ी सफलता मिलेगी तो कुछ राशियों के लिए पारिवारिक वातावरण बेहद सकारात्मक रहेगा। वहीं, कुछ राशियों को आज अपने स्वास्थ्य और खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। पढ़िए सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल

मेष राशि- मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में कुछ विपरित परिस्थिति आ सकती है। संतान वाले हैं तो संतान की सेहत पर ध्यान दें। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी न करें। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें और भगवान विष्णु को प्रणाम करें, शुभ होगा।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम दिख रहा है। मतलब जो बचाव पक्ष है स्वास्थ्य के मामले में, जो इम्यून सिस्टम है, इस समय थोड़ा वीक हुआ है तो थोड़ा सा ध्यान रखिए। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार मध्यम है। नौकरी-चाकरी की स्थिति रिस्क लेने लायक नहीं है। थोड़ा बचकर पार करें। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। थोड़े शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। एक्टिव होंगे। बट आपका दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- ऊर्जा की कमी का महसूस करेंगे। चाहे वो मानसिक ऊर्जा हो, शारीरिक ऊर्जा हो। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। कन्फ्यूजन की स्थिति रहेगी। भावुकता पर आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। व्यापार अपनी गति से आगे बढ़ेगा। बहुत अच्छा नहीं है। बहुत बुरा भी नहीं है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- घरेलू सुख बाधित होगा। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वयं का स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा, लेकिन मां का स्वास्थ्य प्रभावित होता हुआ दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार सही है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक ऊर्जा में कमी का अनुभव होगा। व्यापार में थोड़ा सा- ये कहिए कि ऊर्जा नहीं रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक है और स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। सोल्डर से लेकर के नाक,कान, गले तक की परेशानी हो सकती है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- किसी भी तरीके का कोई आर्थिक रिस्क नहीं लेना चाहिए। धन हानि के संकेत हैं। जुबान पर काबू रखें। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- ऊर्जा की कमी का अनुभव करेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। घबराहट, बेचैनी, अवसाद ग्रस्त रहेंगे। थोड़ा मध्यम समय है, बचकर पार करें। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार में भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। एक दिन की बात है उसके बाद चीजें थोड़ी सी मध्यम होंगी। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- यात्रा अभी विवादस्पद रहेगी। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक-ठाक। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। नुकसान नहीं होगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- व्यापारिक संतुलन बिगड़ा रहेगा। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद थोड़ा कम मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ कम देगा। आय, प्रेम-संतान और व्यापार ऊपर-नीचे रहेगा। स्वास्थ्य लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।


Related Articles