Rashifal News: 20 अगस्त 2026। आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और गुरुवार का दिन है। अष्टमी तिथि रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज इंद्र योग का प्रभाव रहेगा, जबकि सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक विशाखा नक्षत्र और उसके बाद अनुराधा नक्षत्र रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण कुछ राशियों के लिए दिन बेहद शुभ रहने वाला है, जबकि कुछ जातकों को गुस्से, जल्दबाजी और महत्वपूर्ण फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नई जानकारी आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आलस्य छोड़कर काम पर ध्यान देने की जरूरत है। मार्केट से कोई मनपसंद सामान खरीद सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग – पीला | शुभ अंक – 8
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यावहारिक सोच और संतुलित रवैया आपको लाभ पहुंचाएगा। लोगों का व्यवहार भी आपके प्रति अच्छा रहेगा। धार्मिक स्थान पर समय बिताने का अवसर मिल सकता है। बिजनेस से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में सुखद माहौल रहेगा।
शुभ रंग – सफेद | शुभ अंक – 9
मिथुन राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके तय काम समय पर पूरे होंगे और कुछ काम समय से पहले पूरे होने से खुशी मिलेगी। दूसरों की कही बातों को लेकर मन परेशान हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखने से जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी।
शुभ रंग – भूरा | शुभ अंक – 2
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। कुछ लोग रुकावट पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने काम पर फोकस करें। बिजनेस में गंभीरता से काम करने की जरूरत है। विस्तार की योजनाओं पर दोबारा विचार करें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग – काला | शुभ अंक – 4
सिंह राशि: आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। पुरानी गलती दोबारा न हो, इसका ध्यान रखें। जीवन में प्रगति के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको बड़े अवसर मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग – मैरून | शुभ अंक – 8
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। संतान के करियर से जुड़ी समस्या किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से सुलझ सकती है। विवाद की स्थिति में गुस्से पर नियंत्रण रखें। लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। जोखिम भरे कामों और जल्दबाजी से बचें।
शुभ रंग – सफेद | शुभ अंक – 6
तुला राशि: आज काम में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। घर से बिजनेस शुरू करने की सोच रही महिलाओं के लिए दिन अच्छा है। सिंगर्स के किसी गाने को लोगों की पसंद मिल सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। काम में जल्दबाजी करने से बचें।
शुभ रंग – सिल्वर | शुभ अंक – 5
वृश्चिक राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स किसी विषय में उलझ सकते हैं, ऐसे में किसी की मदद लेना फायदेमंद रहेगा। मन में सकारात्मक विचार आएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को समाजहित में किए काम के लिए प्रशंसा मिल सकती है। उच्चाधिकारियों के सामने अपनी बात रखने पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के संकेत हैं।
शुभ रंग – ग्रे | शुभ अंक – 9
धनु राशि: आज का दिन अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार करना चाहिए। पुरानी बात को लेकर तनाव हो सकता है। जीवनसाथी से किसी मामूली बात पर नाराज होने के बजाय विनम्रता से बात करें। अविवाहितों के लिए चल रहा रिश्ता पक्का होने के योग हैं।
शुभ रंग – गुलाबी | शुभ अंक – 7
मकर राशि: आज का दिन उत्तम रहेगा। कोई नया हुनर सीखने का मौका मिलेगा। परिवार के सदस्य से अच्छी सलाह मिल सकती है। घर में मेहमान आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसानों के लिए दिन अच्छा है और कृषि कार्यों में प्रगति होगी। नया काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है। प्रतियोगी क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग – नारंगी | शुभ अंक – 5
कुंभ राशि: आज लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यों में शामिल होने से मानसिक शांति मिलेगी। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। आय में वृद्धि के संकेत हैं और परिवार आपकी तरक्की से खुश रहेगा।
शुभ रंग – पीला | शुभ अंक – 2
मीन राशि: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। बिजली विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। आप दूसरों की भावनाओं को लेकर संवेदनशील रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और काम में सफलता मिलने के संकेत हैं। बिजनेस करने वाली महिलाओं को भी लाभ हो सकता है।
शुभ रंग – पीच | शुभ अंक – 3

