मंडी। Earthquake in Mandi हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह 8:45 बजे के करीब आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 रही। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि भूकंप का केंद्र 7 किमी गहराई में था। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह की नुकसान की जानकारी नहीं है।
