Weather Latest News Today: नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मानसून कहर बरसा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर राजस्थान के कुछ जिलों में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 5 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। साथ ही मालाबार तट पर भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। पूरे इलाके में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में मौसम सामान्य बने रहने के आसार हैं।
5 राज्यों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने 5 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजधानी दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और बिहार का नाम शामिल है। इन जगहों पर गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।
यूपी के 6 जिलों में तेज बारिश
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड के 6 जिलों में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और तेज बारिश की संभावना जताई है। इनमें आगरा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर समेत आसमान की जगहें शामिल हैं। इसके अलावा यूपी के अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में सुबह की शुरुआत आसमान में काले बादलों के साथ हुई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में आज और कल भारी बारिश की संभावना है। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
बिहार में मौसम का हाल
बिहार के कई जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। खासकर पटना, चंपारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सारण, नालंदा, मुंगेर, दरभंगा, सिवान, बेगूसराय, मुंगेर और मधेपुरा में तेज बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।