अखिल भारतीय वॉलीबॉल स्पर्धा 2026: हटकेश्वरनाथ और उत्तर प्रदेश पुरुष वर्ग के फाइनल में, महिला वर्ग में राजस्थान ने बनाई जगह

अखिल भारतीय वॉलीबॉल स्पर्धा 2026: हटकेश्वरनाथ और उत्तर प्रदेश पुरुष वर्ग के फाइनल में, महिला वर्ग में राजस्थान ने बनाई जगह

All India Volleyball Championship 2026: रायपुर। महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल मैदान में आयोजित 5वीं अखिल भारतीय वॉलीबॉल स्पर्धा 2026 के अंतिम दिन, 05 अप्रैल 2026 को प्रातःकालीन सत्र में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दिनभर के रोमांचक मुकाबलों के बाद प्रतियोगिता फाइनल चरण में पहुंच चुकी है और आज शाम होने वाले फाइनल मैच को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह चरम पर है।

पुरुष वर्ग में फाइनल मुकाबला:
पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में मेजबान हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल क्लब, रायपुर ने मॉर्निंग क्लब, रायपुर को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबले के सेट स्कोर 25-20 और 25-18 रहे।
दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ने पंजाब को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की। सेट स्कोर 25-14 और 25-23 रहा। अब पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला आज शाम 6:00 बजे हटकेश्वरनाथ और उत्तर प्रदेश के बीच खेला जाएगा।

महिला वर्ग में फाइनल की स्थिति:
महिला वर्ग के पहले सेमीफाइनल में राजस्थान की टीम ने पुणे को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। राजस्थान की टीम ने पूरे मुकाबले में शानदार तालमेल और प्रभावशाली खेल दिखाया।
दूसरे सेमीफाइनल में रायपुर और हरियाणा की टीमों के बीच मुकाबला जारी है, और विजेता टीम राजस्थान से फाइनल में भिड़ेगी।

विशिष्ट अतिथि:
आज शाम होने वाले फाइनल मुकाबलों में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पुरंदर मिश्रा और श्री मोतीलाल साहू, विधायक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनकी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी।

खेल प्रेमियों से अपील:
आयोजन समिति ने रायपुर और आसपास के खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों का आनंद लें।


Related Articles