Gwalior News: ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्नी की बेवफाई का दर्द लेकर जख्मी हालत में पहुंचे पति ने न्याय की गुहार लगाई है। जहां घायल पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर जान से मारने का आरोप लगाया है। शादी के बाद से पत्नी के प्रेम प्रसंग को लेकर पति हो शक था। उसने 20 मार्च को पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। जब कार चला रहे प्रेमी को पति ने बीच सड़क पर रोकने का प्रयास किया तो उसने उसके ऊपर कार चढ़ा दी और 50 मीटर तक घसीट कर ले गया। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस को थमाया है। वहीं पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
साल 2016 में हुई थी शादी
दरअसल, ग्वालियर शहर के तारागंज में रहने वाला अनिल पाल घर के नीचे स्टेशनरी की दुकान चलाता है। 2016 में अनिल पाल ने टेकनपुर निवासी रजनी पाल से शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बेटी और एक बेटा हुआ। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था कि, पत्नी आए दिन उससे विवाद कर मायके चली जाती थी। जिसे लेकर उसके पति को उस पर शक हुआ तो उसने एक दिन टेकनपुर जाकर देखा कि, उसकी पत्नी मायके के पड़ोस में रहने वाले मंगल सिंह कुशवाह के साथ थी। इसके साथ ही उसने उसे उससे वीडियो कॉल पर बात करते हुए भी पकड़ा। जिससे उसका शक और गहरा हो गया।
महिला के प्रेमी ने युवक को 50 मीटर तक घसीटा
वहीं 20 मार्च 2025 को उसकी पत्नी के पेट में दर्द हुआ और वह जौरासी पर इलाज की बात बोलकर घर से निकली और वापस शाम को 6 बजे घर आ जाने की बात कही। तभी पति ने उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंद्रबनी नाका पर स्थित बस स्टैंड पर जा पहुंचा। जहां उसने पत्नी को उसके प्रेमी की नीली रंग की कार से उतरते हुए देखा तो उसकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोकने का प्रयास किया। तभी प्रेमी ने उसके ऊपर कार को चढ़ा दिया और करीब 50 मीटर तक घसीट कर ले गया और फरार हो गया। राहगीरो और पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और एक्सीडेंट का पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। लेकिन आज वह अस्पताल से सीधे जख्मी हालत में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया।