GT vs RR IPL 2026 Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को गुजरात टाइटंस को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में 6 रनों से मात दी। राजस्थान रॉयल्स ने ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात टाइटंस बीच के ओवरों में कई विकेट गंवाने के बावजूद आखिरी ओवर तक मुकाबले को लेकर गए, जहां टीम को 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे लेकिन टीम 4 रन ही बना सकी। राजस्थान के लिए तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर डाला, जिसमें उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की।
गुजरात टाइटंस ने 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहतरीन शुरुआत की। साई सुदर्शन और कुशाग्र के बीच पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी हुई। कुशाग्र 18 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन ने 44 गेंद में 73 रन की पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स तीन और वॉशिंगटन सुंदर चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। ये तीनों विकेट रवि बिश्नोई ने लिया। जोस बटलर 14 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। राहुल तेवतिया ने 6 गेंद में 12 रन बनाए। शाहरुख ने 11 रन बनाए। कप्तान राशिद खान 16 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। रबाडा 16 गेंद में 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। राजस्थान की ओर से रवि बिश्नोई ने 4 विकेट लिए।
राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए हैं। राजस्थान की ओर से ध्रुव जुरेल ने सर्वाधिक 75 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के लिए रबाडा ने दो विकेट लिए। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 18 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। पावरप्ले में राजस्थान ने बिना विकेट गंवाए 69 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 36 गेंद में 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान रियान पराग 4 गेंद में 8 रन ही बना सके। शिमरन हेटमायर ने 8 गेंद में 18 रन बनाए। फरेरा एक रन ही बना सके। ध्रुव जुरेल ने 42 गेंद में 75 रन की बेहतरीन पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने नाबाद सात रन बनाए।
आईपीएल के 19वें सीजन का नौवां मुकाबला शनिवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे मुकाबले में मांसपेशी में ऐंठन की वजह से शुभमन गिल इस मैच से बाहर हैं, जिनकी जगह राशिद खान गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं। गिल की जगह कुमार कुशाग्र टीम में हैं। वहीं रॉयल्स ने टीम में दो बदलाव करते हुए तुषार देशपांडे और शुभम दुबे को क्रमश: बृजेश शर्मा और रवि बिश्नोई की जगह उतारा है।

