पाटन। श्री शिव-शक्ति युवा मंडल एवं ग्रामवासी केसरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय डी.जे. डांस प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ बाजार चौक, केसरा में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता केसरा सरपंच डॉ. ईश्वर प्रसाद निषाद ने की।
विशेष अतिथि के रूप में अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग), नोमिन ठाकुर (जिला पंचायत सदस्य दुर्ग), दिनेश साहू (जनपद पंचायत सदस्य), सोहन जोशी (जोन प्रभारी), सार्थक दानी, तेजराम सिन्हा (सेक्टर प्रभारी), गजानंद सिन्हा, यशवंत साहू (सरपंच, जरवाय), मनीष पटेल (पूर्व सरपंच, तेलीगुंडरा) एवं अशोक साहू (पूर्व सरपंच, तरीघाट) उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी एवं श्री गणेश जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने केसरा मड़ई की बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, आवश्यकता है लक्ष्य तय कर निरंतर आगे बढ़ने की। विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें ग्राम, राज्य एवं समाज सेवा के लिए समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए।
प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में चिन्ताराम साहू, योगेश सिन्हा, चंदन निषाद, मिथलेश सिन्हा, राजेश सिन्हा, शेखर सिन्हा, देवेंद्र सिन्हा, तेजेश्वर पटेल, रोशन सिन्हा, गुलशन पटेल, प्रकाश सिन्हा, सुनील पटेल, नूतन साहू, प्रशांत सेन, किशोर सिन्हा सहित बड़ी संख्या में युवाओं एवं ग्रामवासियों का योगदान रहा।

