नवा रायपुर में राजपत्रित अधिकारी संघ का भव्य होली मिलन समारोह, आईएएस अवार्ड प्राप्त अधिकारियों का सम्मान, इंद्रावती भवन में जुटे प्रदेशभर के अधिकारी

नवा रायपुर में राजपत्रित अधिकारी संघ का भव्य होली मिलन समारोह, आईएएस अवार्ड प्राप्त अधिकारियों का सम्मान, इंद्रावती भवन में जुटे प्रदेशभर के अधिकारी

Rajpatrit Adhikari Sangh Holi Milan: नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में अवार्ड प्राप्त अधिकारियों के सम्मान में इंद्रावती भवन में भव्य होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के बड़ी संख्या में राजपत्रित अधिकारी शामिल हुए।

समारोह की मुख्य अतिथि संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन पदमिनी भोई साहू ने अपने संबोधन में कहा कि यदि अधिकारी अपने पदीय दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करें तो वे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने आईएएस अवार्ड प्राप्त अधिकारी ऋषभ कुमार पाराशर की उपलब्धि को सभी अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक बताया और प्रदेशभर के राजपत्रित अधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

आईएएस अवार्ड से सम्मानित ऋषभ कुमार पाराशर ने कहा कि शासकीय सेवा में किए गए छोटे-छोटे कार्य भी ईमानदारी और लगन से किए जाएं तो वही आगे चलकर बड़ी उपलब्धियों का आधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवकों की कार्यशैली विशेषज्ञता, सकारात्मक सोच और प्रतिबद्धता से परिपूर्ण होनी चाहिए, ताकि वे शासन की नीतियों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आईएएस अवार्ड प्राप्त अधिकारियों ऋषभ कुमार पाराशर और तरुण किरण को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा एलाइड सर्विस के लिए निर्धारित सीमा को अन्य राज्यों की तरह बढ़ाए जाने की मांग को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इस संबंध में शासन से सकारात्मक पहल की उम्मीद है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने आईएएस अवार्ड प्राप्त अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन मंत्री सचिन शर्मा ने किया।

इस अवसर पर कमल वर्मा, प्रेमलाल साहरा, अविनाश तिवारी, पूषण साहू, दिवाकर सिंह राठौर, रोशन धुरंधर, आरबी तिवारी, किरण नागेश, महेश शाकल्ले, शिव कुमार चंद्राकर, राजशेखर शर्मा, जयंत देवांगन, युगल किशोर वर्मा, अरविंद कुजूर, अभिषेक शर्मा, गिरीश काले, बदन सिंह ठाकुर, आईपी साहू, दयाशंकर देवांगन, जोहर रावटे, जय कुमार साहू, संतोष कुमार वर्मा, महेश साठिया, सोनाली तिडके, संजीत शर्मा, जगदीप बजाज, महेंद्र साहू, अनिल मालेकर, नीलमणि वर्मा, सीपी मिश्रा, दिनेश तिवारी, डीएस वर्मा और किशोरी लाल साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More : नारायणपुर के जटवर गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 107 ग्रामीणों का इलाज, मलेरिया जांच में 15 पॉजिटिव


Related Articles