Governor’s Teacher Honor Award CG: राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2024-25 में प्रदेश के 64 शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित…

Governor’s Teacher Honor Award  CG: राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2024-25 में प्रदेश के 64 शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित…

Governor’s Teacher Honor Award CG: शिक्षक दिवस 2025 के मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य से कुल 64 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों एवं सेवाओं के लिए राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार (Governor’s Teacher Honor Award) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान आगामी 5 सितंबर 2025 को राज्यपाल रमेन डेका से प्रदान किया जाएगा। चयनित शिक्षकों में अलग-अलग श्रेणी शिक्षक शामिल हैं, जिनमें प्राचार्य, प्रधानपाठक, व्याख्याता, सहायक शिक्षक (एलबी) एवं अन्य श्रेणियों के पद शामिल हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, इन शिक्षकों का चयन उनकी उल्लेखनीय शिक्षण सेवाओं एवं नवाचारों के आधार पर किया गया है।

पुरुस्कार के लिए चयनित शिक्षकगण

Governor’s Teacher Honor Award CG: रायपुर जिले से प्रधानपाठक गोपालराम यादव एवं सहायक शिक्षक एलबी कामिनी साहू, वहीं धमतरी से प्रधानपाठक किरण साहू एवं सहायक शिक्षक एलबी प्रीति शांडिल्य को पुरस्कार के लिए चुना गया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ से प्रधानपाठक प्रियंका गोस्वामी एवं व्याख्याता एलबी समयलाल काठे, राजनांदगांव से प्राचार्य डॉ. शोभा श्रीवास्तव एवं प्रधानपाठक मुन्हेलाल लिल्हारे, दंतेवाड़ा से प्रधान अध्यापक सुमन जॉर्ज एवं सहायक शिक्षक एलबी सुनीता अजीत, कबीरधाम से व्याख्याता रमेश कुमार चंद्रवंशी एवं कामिनी जोशी, सरगुजा से शिक्षक बंदना महथा एवं व्याख्याता अनिता मंदिलवार शामिल हैं। नारायणपुर से शिक्षक एलबी उमेश कुमार सलाम एवं प्रधान अध्यापक सविता यादव, जशपुर से प्रधानपाठक सरिता नायक एवं प्रवीण कुमार पाठक, कोरिया से प्रभारी प्राचार्य अमितलाल गुप्ता एवं जेल शिक्षक विवेक सिद्धकी को चयनित किया गया है। इसी प्रकार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से व्याख्याता एलबी राजेश कुमार द्विवेदी एवं प्रधानपाठक मीना जायसवाल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से प्रधान अध्यापक किशोर कुमार शर्मा एवं सहायक शिक्षक एलबी राजेश कुमार प्रजापति का चयन हुआ है।

Governor’s Teacher Honor Award CG: मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रधानपाठक संध्या साहू एवं व्याख्याता एलबी संजय देवांगन, बलरामपुर-रामानुजगंज से शिक्षक एलबी चन्द्रमुखी मेहता, दुर्ग से शिक्षक एलबी नरोत्तम कुमार साहू एवं खेमलता गोस्वामी, कोरबा से शिक्षक एलबी मधुलिका एवं प्रधानपाठक प्रिया दुबे, सूरजपुर से प्रधानपाठक रंजय कुमार सिंह एवं व्याख्याता एलबी प्रदीप कुमार जायसवाल, बलौदाबाजार-भाटापारा से शिक्षक एलबी मोहनलाल वर्मा एवं व्याख्याता एलबी जगदीश साहू, मुंगेली से व्याख्याता एलबी दुर्गा तिवारी एवं सहायक शिक्षक एलबी सुधारानी शर्मा का नाम सूची में है। कोंडागांव से प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार डड़सेना एवं शिक्षक एलबी शिवचरण साहू, रायगढ़ से सहायक शिक्षक एलबी टिकेश्वर प्रसाद पटेल एवं प्रधानपाठक नंदकिशोर सतपथी, सुकमा से सहायक शिक्षक अंजु बारसे एवं शिक्षक एलबी गंगाधर राना, गरियाबंद से सहायक शिक्षक एलबी खोमनलाल सिन्हा एवं दीप्ति मिश्रा, सक्ती से शिक्षक एलबी संजीव कुमार चंद्रवंशी एवं नीरा साहू, बालोद से व्याख्याता एलबी नरोत्तम कुमार यदु एवं सहायक शिक्षक एलबी एनुकासार्वा को यह सम्मान मिलेगा।

Read More: कब होगा गणेश विसर्जन? जानें शुभ मुहूर्त और सही तारीख

सम्मानित शिक्षक बनेंगे दूसरों के लिए प्रेरणा

Governor’s Teacher Honor Award CG: इसके साथ ही, जांजगीर-चांपा से व्याख्याता अमृतलाल साहू एवं प्रतीक्षा सिंह, बेमेतरा से शिक्षक एलबी सुनीता राजपूत एवं केवरा सेन, महासमुंद से व्याख्याता एलबी जगदीश सिन्हा एवं डॉ. ज्योति किरण चंद्राकर, बिलासपुर से व्याख्याता एलबी शांति सोनी एवं प्रधानपाठक शिवकुमार छत्रवाणी, बस्तर से व्याख्याता सईदा खान एवं व्याख्याता/प्रधान अध्यापक देवश्री गोयल, कांकेर से व्याख्याता कुसुम जैन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से प्राचार्य आरती तिवारी एवं प्रधानपाठक एलबी साबरा निशा, बीजापुर से प्रधानपाठक जगदीश तोरेंम एवं व्याख्याता एलबी अरुण कुमार सिंह को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
यह पुरस्कार राज्यभर के उन शिक्षकों को प्रदान किया जा रहा है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, समर्पण, गुणवत्ता और प्रेरणा के उच्च मानदंड स्थापित किए हैं। यह सम्मान न केवल चयनित शिक्षकों के कार्यों की सराहना है, बल्कि राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल भी है।


Related Articles