रायपुर में सरकारी अफसर की पत्नी से रेप, स्वर्णभूमि निवासी कारोबारी ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायपुर में सरकारी अफसर की पत्नी से रेप, स्वर्णभूमि निवासी कारोबारी ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Raipur Rape Case News रायपुर। राजधानी रायपुर में एक सरकारी अधिकारी की पत्नी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित स्वर्णभूमि सोसायटी में रहने वाले सेकेंड हैंड गाड़ियों के कारोबारी गोपाल गोयल पर महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 8 मार्च को आरोपी गोपाल गोयल ने उसे अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलने में सफल रही और सीधे थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस टीम ने स्वर्णभूमि सोसायटी में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत दुष्कर्म से संबंधित धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना के बाद पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है और उसके बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More : बस्तर के यात्रियों को राहत: जगदलपुर से ठाकुर नगर के बीच स्पेशल ट्रेन 15 मार्च को चलेगी


Related Articles