Gold-Silver Rate Today: नई दिल्ली। शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार से राहत भरी खबर आई है। गुरुवार, 26 फरवरी की सुबह सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले जहां सोना तेज उछाल के साथ नए स्तर पर पहुंच गया था, वहीं आज कीमतों में नरमी देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
वहीं मुंबई में यही सोना 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 1,000 रुपये की तेजी के साथ 1,64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते कीमतों में यह नरमी आई है।
22 और 18 कैरेट सोने का ताजा रेट
दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,48,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,21,537 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,48,410 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,21,425 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। पुणे और बेंगलुरु में भी 24 कैरेट सोना 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,48,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चांदी की कीमत में भी गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कमी आई है। 26 फरवरी की सुबह चांदी का भाव घटकर 2,75,287 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। एक दिन पहले यह 5,900 रुपये की तेजी के साथ 2,78,364 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,193 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 90.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है।

