Gold-Silver Rate Today: नई दिल्ली। फरवरी के तीसरे हफ्ते में लगातार सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का क्रम जारी है। अगर आज आपका सोना या चांदी खरीदने के लिए बाजार जाने का मूड है तो यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। मंगलवार सुबह सोने की कीमतों में ₹1530 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है वहीं चांदी का भाव भी ₹8000 प्रति किलो नीचे लुढ़का है।
इससे पहले सोमवार शाम (16 फरवरी 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,56,590 और चांदी का भाव ₹2,68,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था।आइए जानते हैं भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी 17 फरवरी 2026 का अलग-अलग शहरों का 18, 22 और 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट…
18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,16,330
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,16,230
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,16,180
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,22,500
22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,42,150
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,42,050
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,42,000
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,43,200
24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,55,050
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,54,960
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,54,910
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,56,220 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर)
प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव
- 10 ग्राम: ₹2,600
- 100 ग्राम: ₹26,000
- ₹2,60,000 (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर ।
- ₹2,65,000 (प्रति किग्रा): चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल। (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते कीमतों में बढ़त बनी है।)

