Gold-Silver Rate: नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव आया है। सोमवार सुबह चांदी के भाव में ₹35000 प्रति किलो की बढ़त देखने को मिली है, वहीं सोने के दाम में ₹3280 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। इससे पहले शनिवार शाम (28 फरवरी 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,73,230 और चांदी का दाम ₹2,95,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी 2 मार्च 2026 का अलग-अलग शहरों का 18, 22 और 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट…
प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव
- 10 ग्राम: ₹3,300
- 100 ग्राम: ₹33,000
- ₹3,30,000 (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर ।
- ₹3,15,000 (प्रति किग्रा): चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल। (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते कीमतों में बढ़त बनी है।)
24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,69,950
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,69,850
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,69,800
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,70,840 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर)
22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,58,800
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा: ₹1,55,700
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,55,650
- चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै: ₹1,56,600
18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,27,500
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,27,400
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,27,350
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,34,000

