Gold-Silver Rate: 20 जनवरी का सोने-चांदी का भाव, खरीदने से पहले जान लें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate: 20 जनवरी का सोने-चांदी का भाव, खरीदने से पहले जान लें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate Today: नई दिल्ली। मंगलवार सुबह सोने की कीमतों में ₹1040 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) की तेजी देखी गई है। वहीं चांदी के भाव में भी ₹10,000 प्रति किग्रा का उछाल आया है। सोमवार (19 जनवरी 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,46,390 और चांदी का भाव ₹3,05,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था। अगर आप 20 जनवरी 2026 को सोना खरीदने के लिए बाजार जाने का मूड बना रहे हैं तो पहले 18, 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव जान लीजिए। भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी कीमतों के अनुसार, आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,35,150, 24 कैरेट का भाव ₹1,47,430 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,10,610 चल रहे हैं। चांदी ₹3,15,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।

प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव

  • 10 ग्राम: ₹3150
  • 100 ग्राम: ₹31,500
  • ₹3,05,000 (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर ।
  • ₹3,30,000 (प्रति किग्रा): चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल। (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते कीमतों में बढ़त बनी है।)

18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,10,610
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,10,510
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,10,460
  • ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,13,550

22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • ​मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,35,150
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,35,050
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,35,000
  • ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,36,100

24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)

  • मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,47,430
  • ​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,47,330
  • ​मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,47,280
  • ​चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,48,480 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर)

सोने-चांदी के दाम प्रभावित करने वाले कारण

अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर में उतार-चढ़ाव, वैश्विक मांग और भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ब्याज दरें, शेयर बाजार का प्रदर्शन, भारतीय बाजार और स्थानीय कारक, भारत जैसे देशों में आयात शुल्क और अन्य कर घरेलू दामों पर USD-INR, आयात शुल्क, जीएसटी/टीसीएस, लोकल मेकिंग चार्ज, देश की महंगाई दर, त्योहार और शादियों का सीजन।

सोना खरीदने से पहले इन बातों का ज्ञान जरूरी

  • भारत में सोने-चांदी के मानक भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए जाते हैं। हालांकि शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के दिन नए रेट जारी नहीं होते हैं।
  • IBJA के रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए अलग-अलग शहरों और ज्वेलरी शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं।
  • ​सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID (Hallmark Unique Identification) कोड जरूर जांचें।
  • हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो (भारतीय मानक ब्यूरो का आधिकारिक प्रतीक), ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर (एक यूनिक अल्फा-न्यूमेरिक कोड) और सेंटर मार्क ( लैब टेस्टिंग निशान) होता है।

Related Articles