Gold-Silver Rate Today: नई दिल्ली। अगर आप शादी-ब्याह या किसी खास मौके के लिए सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आया है। पिछले कई दिनों से आसमान छू रही सोने-चांदी की कीमतों में 2 अप्रैल 2026 को गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को सुबह सोने के दाम में ₹1530 प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में ₹5000 प्रति किलो की नरमी देखने को मिली है। इस बदलाव के बाद सोने के भाव ₹1,51,570 और चांदी के दाम ₹2,50,000 पहुंच गए हैं । इससे पहले बुधवार (1 अप्रैल 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,53,100 और चांदी का भाव ₹2,55,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी अलग-अलग शहरों का 18, 22 और 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट…
24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,51,570
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,51,470
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,51,420
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,52,180 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर)
22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़:₹1,38,950
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,38,850
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,38,800
- चेन्नई, कोयंबटूर:₹1,39,500
18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
- मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,13,720
- इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,13,620
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,13,570
- चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,16,350
प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव
- 10 ग्राम: ₹2,500
- 100 ग्राम: ₹25,000
- ₹2,50,000 (प्रति किग्रा): दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर ।
- ₹2,55,000 (प्रति किग्रा): चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल। (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते कीमतों में बढ़त बनी है।)

