Gold Rate Today: 90,000 रुपये के पार 10 ग्राम गोल्ड, क्या बेचने का है बेस्ट टाइम या करें इंतजार

Gold Rate Today: 90,000 रुपये के पार 10 ग्राम गोल्ड, क्या बेचने का है बेस्ट टाइम या करें इंतजार

Gold Rate Today: आज बुधवार 19 मार्च को सोना 90,000 रुपये के स्तर को पार कर गया है। होली के बाद सोना अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। सोने के भाव में 900 रुपये तक की बढ़त रही। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 90,000 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 82,900 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 1,05,800 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज 19 मार्च का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का रेट
19 मार्च 2025 को चांदी का रेट 1,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। कल चांदी का दाम 1,02,900 रुपये था। आज चांदी में बड़ी तेजी देखने को मिली है।

दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट
19 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 83,050 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,590 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 82,900 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया।

शहर का नाम22 कैरेट गोल्ड रेट24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली83,05090,590
चेन्नई82,90090,440
मुंबई82,90090,440
कोलकाता82,90090,440

सोने की कीमतों में क्यों आई तेजी

सोने की कीमतों में तेजी के पीछे कई प्रमुख कारक होते हैं। जब वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता बढ़ती है या फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती के संकेत देता है, तो निवेशक सुरक्षित संपत्ति के रूप में सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे इसकी कीमतें बढ़ती हैं। डॉलर की कमजोरी, भू-राजनीतिक तनाव, और महंगाई दर में वृद्धि भी सोने की मांग को बढ़ाते हैं। इसके अलावा, केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी, आपूर्ति में कमी, और त्योहारी या शादी के सीजन में उपभोक्ता मांग भी कीमतों को ऊंचा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।


Related Articles