Gold Rate Today: होली का पर्व इस साल 14 मार्च को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बीच, सराफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। लगातार कई दिनों की तेजी के बाद, 11 मार्च को सोने के दाम में कमी आई है।
मंगलवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 30 रुपये गिरकर 8,035 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले, 10 मार्च को सोने और चांदी के भाव में तेजी देखी गई थी, जब 22 कैरेट सोने की कीमत 8,065 रुपये प्रति ग्राम थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, 11 मार्च को कॉमेक्स पर सोने का भाव +0.07% बढ़कर 2,901.30 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। ट्रेड वॉर की आशंकाओं के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में देख रहे हैं। इसके अलावा, निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर निर्णय पर भी टिकी हुई है, जिसका सोने के भाव पर प्रभाव पड़ सकता है।
सराफा बाजार में सोने के भाव
आज सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 300 रुपये गिरकर 80,350 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 100 ग्राम 3,000 रुपये गिरकर 8,03,500 रुपये पर है। विभिन्न शहरों में सोने के भाव इस प्रकार हैं-
शहर का नाम | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव | 18 कैरेट सोने का भाव |
---|---|---|---|
चेन्नई | 80,510 | 87,830 | 66,360 |
मुंबई | 80,510 | 87,830 | 65,880 |
दिल्ली | 80,660 | 87,980 | ₹66,000 |
कोलकाता | 80,510 | 87,830 | 65,880 |
अहमदाबाद | 80,560 | 87,880 | 65,920 |
जयपुर | 80,660 | 87,980 | 66,000 |
पटना | 80,560 | 87,880 | 65,920 |
लखनऊ | 80,660 | 87,980 | 66,000 |
गाजियाबाद | 80,660 | 87,980 | 66,000 |
नोएडा | 80,660 | 87,980 | 66,000 |
अयोध्या | ₹80,660 | 87,980 | 66,000 |
गुरुग्राम | 80,660 | 87,980 | 66,000 |
चंडीगढ़ | 80,660 | ₹87,980 | 66,000 |